*पीके-2 माइन से सिविल आफिस तक सड़क के दोनों ओर बनेगी कवर्ड नाली, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*
*पीके-2 माइन से सिविल आफिस तक सड़क के दोनों ओर बनेगी कवर्ड नाली, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*
क्षेत्र के 7 वार्डों के लोगों को मिलेगा लाभ, 74.81 लाख से होगा कवार्ड नालियों का निर्माण कार्य, समयसीमा में कार्य करने के निर्देश।_
सारनी। पाथाखेड़ा की पीके-2 माइन से सिविल आफिस तक बीटी सड़क के दोनों ओर नगर पालिका नालियों का निर्माण करेगी। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार समेत अन्य अतिथियों ने उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस निर्माण से सात वार्डों के नागरिकों को बारिश के दिनों में राहत मिलेगी।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 17, 23, 24, 25, 26, 27 एवं 28 को जोड़ने वाली पीके-2 से सिविल आफिस को जोड़ने वाली बीटी सड़क के किनारे दोनों ओर कवर्ड नाली निर्माण की मांग उठ रही थी। स्वीकृति मिलने के उपरांत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद गणेश महस्की, अजाबराव धोटे, योगेश बर्डे, जफर अंसारी, बेबी बिंझाड़े, गोलू राजपूत, की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि उक्त कार्य को गुणवत्तापूर्वक किया जाएं। साथ ही समयसीमा का पूरा ध्यान रखा जाए। उक्त कार्य की लागत 74.81 लाख रूपए है। इस अवसर पर राजेश पटैया, सुनील पाटिल, नन्हें सिंह, विनय मदने, संजय अग्रवाल, राजेंद्र मानकर, पप्पू शर्मा, शिबू सिंह, प्रकाश डेहरिया नरेंद्र उघडे, संतोष जत्ती, कैलाश मालवीय, राजू मालवीय, दिनेश डोईफोड़े, नीरज नागल और दीपू शर्मा सहित सभी वार्ड वासी उपस्थित हुए। निर्माण होने से बारिश के दिनों में इन 7 वार्डों के लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
