आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश जोड़ो १२वा अभियान में जन संवाद हस्ताक्षर वार्ड क्र १०मे संपन्न हुआ

Spread the love

आम आदमी  पार्टी का मध्यप्रदेश जोड़ो १२वा अभियान  वार्ड क्र १०मे जन संवाद हस्ताक्षर संपन्न हुआ।

सारनी। आम आदमी पार्टी सारनी का मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत जल आवर्धन योजना नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ़ एवं जल कर राशि हाफ को लेकर 12 वां जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान वार्ड 10 में संपन्न।

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत जल आवर्धन योजना की नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ और प्रति माह राशि हाफ को लेकर आम आदमी पार्टी का जन संवाद हस्ताक्षर अभियान वार्ड क्रमांक 10 तिलक वार्ड में सतत् जारी रहा जहां वार्डवासियों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई बीजेपी सरकार के जन विरोधी प्रस्ताव के विरोध में  लगातार 3 नवंबर से निरंतर वार्डो में वार्डवासियों के बीच जाकर जन संवाद हस्ताक्षर अभियान किया जा हैं शहर की मूलभूत सुविधा पानी जैसे जन हितैषी  कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान में मुख्य अतिथि प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी द्वारा वार्डवासियों से इस राशि की वसूली के जन विरोधी प्रस्ताव में इस योजना की जमीनी वास्तविकता और जनता के साथ किए गए छलपूर्वक गुमराह करके जो राशि भाजपा सरकार द्वारा किस्तों का हवाला देकर वसूली करने का कार्य नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा किया जा रहा है उसे अजय सोनी ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए बेहद निंदनीय एवं जन विरोधी निर्णय बताया पार्टी सदस्यों द्वारा वार्डो में पहुंचकर जनता के बीच इसका विरोध दर्ज कराया जा रहा हैं जिसमें जनता भी बढ़चढकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जन संवाद कार्यक्रम लगातार समस्त 36 वार्डो में किया जाना हैं ये स्पष्ट रूप से अजय सोनी जी द्वारा जन संवाद में कहा गया हैं ये कारवां जनहित से जुड़ा है और ये नल कनेक्शन राशि के प्रस्ताव निरस्त होने और प्रति माह राशि में संशोधन करने के उपरांत ही रुकेगा।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने जन संवाद हस्ताक्षर अभियान में लगातार अपने हक की लड़ाई में वार्डवासियों की जागरूकता पर जनता जनार्दन का विशेष आभार व्यक्त दर्ज किया और विश्वास दिलाया कि ये कारवां निरंतर जारी रहेगा। वार्डवासियों ने जन संवाद में अपनी आर्थिक स्थिति से भी अवगत कराया एवं स्पष्ट कहां की हम नल कनेक्शन में एवं वर्तमान प्रतिमाह राशि भी भरने में सक्षम नहीं हैं विधायक जो 1700 रु मीटर कनेक्शन की राशि माफ़ करने की बात जन चौपाल में करके गए हैं और नगर पालिका परिषद में घरेलू नल कनेक्शन राशि 2300 रु का  प्रस्ताव पारित करने का जो लॉलीपॉप दिया है क्षेत्र की  आर्थिक परिस्थितियों से परेशान जनता ऐसा कोई 2300 रु भरने का समर्थन नहीं करती है पूर्ण रूप से ये राशि माफ की जाए ये क्षेत्र की जनता जनार्दन का स्पष्ट आदेश हैं हर नागरिक का यही स्पष्ट कहना है।

जन संवाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मनोहर पचौरिया,सुरेश जावलकर ने भी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और बीजेपी की त्रिपल इंजन सरकार पर जन विरोधी प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए इस दौरान अनिल पवार,प्रीतम भूमरकर,थब्बीराम डोंगरे,अजय सरनकर,संजय खातरकर एवं महिला नेत्री श्रीमती शांति पाल,सुमन कुरानिया,दुर्गा बाथम एवं कई सदस्य मौजूद रहे।

 

Previous post आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश जोड़ो १२वा जन संवाद हस्ताक्षर अभियान वार्ड क्र १०मे संपन्न
Next post 9जनवरी भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले की सहयोगी फातिमा शेख की जयंती शत् शत् नमन