*स्कूलों में पहुंचकर नगर पालिका की टीम बच्चों को दे रही व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की जानकारी*

Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

*स्कूलों में पहुंचकर नगर पालिका की टीम बच्चों को दे रही व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की जानकारी*

सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी के द्वारा समस्त स्कूलों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत साफ सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत, बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्कूलों में नगर पालिका की टीम पहुंचकर बच्चों को जानकारी दे रही है। उन्हें व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है।

स्वच्छ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर केके भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम के निर्देशन में साफ सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शासकीय कन्या स्कूल सारनी में बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने के तरीके की जानकारी  दी जा रही है। स्कूलों में जाकर एक-एक कर सभी प्रकार के हाथ धोने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जल का संरक्षण एवं संग्रहण की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें चार डस्टबिन की जानकारी दी गई। शासकीय (आ.जा.क.) कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी प्राचार्या द्वारा बच्चों को सफाई अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवा कर अपने आप को स्वस्थ रखने शारीरिक स्वच्छता एवं स्वस्थता के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं नपा की सहयोगी संस्था कल्पतरू वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post वृद्धाश्रम में कानूनी साक्षरता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित 6 बुजुर्गों को कृत्रिम उपकरण के लिए किया चिन्हित
Next post एक पेड़ मां के नाम वहीं एक हरे भरे फलदार वृक्ष की हत्या।